*केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*
*लायंस क्लब गोल्ड क्वीन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन की महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया*
*जेल में महिलाओं को वस्त्र व मेहंदी वितरित किए गए*
*महिलाओं के लिए काम कर रहे जेल अधीक्षक उषा राज एवं न्यायाधीश नताशा शेख पटेल का सम्मान व स्वागत किया गया*
उज्जैन/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है इसी श्रंखला में स्थानीय केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में नारी शक्ति सम्मान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक का उषा राज के निर्देशन में लायंस क्लब गोल्ड क्वीन गोल्ड के विशेष सहयोग से विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय परिवार के द्वारा जेल परिसर स्थित प्रार्थना भवन में सरस्वती पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला जज श्री अरविंद कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में संदेश देते हुए कहा कि नारी किसी भी स्तर पर अपने आप को कमजोर ना समझे महिला व पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए हैं समाज में दोनों एक दूसरे के पूरक हैं महिला के बगैर परिवार नहीं चल सकता है आजकल महिलाएं समाज में बढ़-चढ़कर योगदान देने के साथ सभी क्षेत्र में शिखर पर पहुंच रही है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती नताशा शेख पटेल ने अपने उद्बोधन में महिला दिवस के संबंध में बताया कि पूरा इतिहास महिलाओं के संघर्ष के पटावा है हमारे देश में महिलाओं की संख्या अधिक जेल में महिलाओं की संख्या कम है इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं मानवीय संवेदनाएं से सजी गई है अंत में जेल अधीक्षक उषा राज ने कार्यक्रम के आयोजक संस्थाओं से जेल परिवार के साथ इस इस इस प्रकार के आयोजन को क्रियान्वित करने व महिला बंदियों को रोजगार से जोड़ने तथा जुर्माना न भर पाने की दशा में सजा काट रही महिलाओं को छुड़ाने जिसे सराहनीय कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविंद कुमार जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती नताशा शेख पटेल केंद्रीय जेल सुपरिंटेंडेंट कुशल राज जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप सिंह मुजाल्दे जेलर सुनील शर्मा उप जेलर सुश्री उज्जवला वाघमारे हीरालाल परमार कुलश्रेष्ठ
लायंस क्लब गोल्ड क्वीन उज्जैन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन की महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया गया एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं महिलाओं को जरूरत के वस्त्र भी वितरित किए गए ।इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में अरविंद जैन विधिक प्राधिकरण सचिव, उषा राज जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल उज्जैन,नताशा शेख पटेल प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट व फाल्गुनी बियानी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित थी
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन क्लब की चार्टड अध्यक्ष लायन विनीता कासलीवाल द्वारा किया गया,क्लब की अध्यक्ष लायन मोनिका जैन ने बताया कि केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में महिलाओं को वस्त्र का वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें संबोधित किया गया। मंगलाचरण लायन ममता जैन द्वारा किया गया,अंत में कार्यक्रम का आभार क्लब की सचिव लायन संगीता सक्सेना ने किया
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से काम कर रही जेल अधीक्षक उषा राज एवं न्याय के क्षेत्र में काम कर रही प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट नताशा शेख पटेल का क्लब द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया
लायंस क्लब गोल्ड क्वीन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में महिलाओं को वस्त्र वितरण भी किए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की सदस्य लायन रूबी जैन,लायन वनिता गंगवाल,लायन निशी जैन लायन ,अंशु बाफना, लायन शालिनी जैन, लायन अंजू जैन, लायन निकिता जैन, लायन माननीया लुहाना, लायन निशागांधी सहित कई गणमान्य महिलाओं सहित जेल का संपूर्ण इटावा महिला कैदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बाईट:--- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायधीश श्री अरविंद कुमार जैन , जेल सुप्रिडेंट श्रीमती उषा राज