मुनि श्री प्रज्ञासागर जी महाराज का तपोभूमि से विहार प्रारंभ हुआ पुष्पगिरी के लिए अपने गुरु आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज से मिलने जा रहे हैं मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज होगा महामिलन आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी का





 मुनि श्री प्रज्ञासागर जी महाराज का तपोभूमि से विहार प्रारंभ हुआ पुष्पगिरी के लिए 


अपने गुरु आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज से मिलने जा रहे हैं मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज 


होगा महामिलन आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी का


उज्जैन।।तपोभूमि प्रणेता मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी का आज श्री महावीर तपोभूमि से मंगल विहार हुआ प्रज्ञा सागर जी मुनिराज का विहार पुष्पगिरी के लिए प्रारंभ हुआ पुष्पगिरी में इन दिनों आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जो उनके गुरु हैं विराजित हैं उनसे मिलने के लिए मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज पुष्पगिरी जा रहे हैं सर्वप्रथम पढ़ाओ देवास रोड स्थित शोध संस्थान पर हुआ जहां उनकी आहार चर्या हुई एवं समाज जनों को आशीर्वचन भी दिए मुनिराज से मिलने के लिए विधायक पारस जैन युवा व्यवसाई सुशील जैन गिरिया एवं समाज के कई लोग पहुंचे दोपहर में तत्व चर्चा हुई पश्चात दोपहर में बिहार प्रारंभ हुआ 


श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट के सह सचिव डॉ सचिन कासलीवाल ने बताया कि मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज अपने आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज से मिलने श्री पुष्पगिरी तीर्थ जा रहे हैं 4 साल पहले आचार्य श्री से मिले थे उसके पश्चात मुनि श्री श्रवणबेलगोला एवं भोज पहुंचे थे 4 साल वहां रहने के पश्चात मुनि श्री का पुनः मध्यप्रदेश में आगमन हुआ आगमन के साथ ही चतुर्मास के लिए मुनि श्री को पूरे देश भर से श्रीफल भेंट किए गए इसी तरह  श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट ने भी मुनि श्री को चतुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया और उनके आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज से भी भेंट की और उनसे आग्रह किया कि मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का चतुर्मास उज्जैन को दिया जाए 

चातुर्मास प्रारंभ होने के पहले मुनि श्री अपने आचार्य श्री के दर्शन करना चाहते थे उस हेतु पुष्पगिरी जा रहे हैं जहां लगभग 1 जुलाई को पहुंच सकते हैं और आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज और मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का भव्य मिलन होगा


राजेंद्र सूरी शोध संस्थान पहुंच कर वहां की लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने जिसमें प्रो. अनिल जैन द्वारा लाइब्रेरी की उनको संपूर्ण जानकारी दी गई


श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट 

सह सचिव

 डॉ.सचिन कासलीवाल 

94251 95544