उज्जैन के युवा बिल्डर वरिष्ठ समाजसेवी श्री गिरिया का दुखद निधन। ..... जैन समाज में दुख की लहर.... शहर की है स्थिति नाजुक आम जनता को समझना होगा अपने कर्तव्य

उज्जैन के युवा बिल्डर वरिष्ठ समाजसेवी श्री गिरिया की मौत। पत्नी भी एडमिट


 शहर की है स्थिति नाजुक आम जनता को समझना होगा आपने कर्तव्य


उज्जैन। शहर में और जैन समाज में दुख की लहर शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर कपिल गिरिया की शुक्रवार रात को अचानक मौत हो गई है ।उनकी उम्र महज 50 वर्ष थी ।उनकी पत्नी की हालत भी चिंताजनक है। कपिल गिरिया का इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था कपिल गिरिया का निवास उज्जैन फ्रीगंज क्षेत्र के पास पार्श्वनाथ टावर में है ।यहां पर एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व संक्रमित पाया गया था ,, उनकी आटा चक्की है।


बताया जाता है कि इसी टावर में लगी लिफ्ट की वजह से संक्रमण फैला और उसी के शिकार कपिल गिरिया हो गए ।गिरिया के पुत्र की भी जांच की गई है।जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उज्जैन शहर में नामी-गिरामी लोगों की लगातार मौत होने से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है इधर बताया जाता है कि कपिल गिरिया का कारोबार लंबा चौड़ा है और उनके भाई भी कॉलोनाइजर है ।कपिल गिरिया ने कई कालोनियां काटी है और उनका शहर में अच्छा वर्चस्व रहा है।


कपिल गिरिया के 22 वर्षीय पुत्र को देवास रोड पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। कपिल गिरिया की मौत पर शहर के गणमान्य नागरिकों , समाजसेवी, समाज की कई संस्थाएं एवं,कांग्रेस,, भाजपा के नेताओं से लेकर बिल्डर कॉलोनाइजरो ने दुख व्यक्त किया है ।उज्जैन में कपिल गिरिया खासे लोकप्रिय रहे है,,,सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय रहे,,,सदैव सभी की मदद के लिए आतुर रहते,,,,बेहद धार्मिक प्रवत्ति के श्री गिरिया ने कम समय मे भी अपने कुशल व्यवहार से गहरी पैठ बनाई।।। उज्जैन के बिल्डर -कालोनाइजर श्री गिरिया के निधन से बहुत आहत है,,,,भरतपुरी क्षेत्र में ,,विकास प्राधिकरण ओर पंजीयन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री गिरिया के निधन पर दुख जताया।।


 


कुछ ही दिनों पहले पत्रकारों से हुई कलेक्टर की मुलाकात में मैंने यह प्रश्न प्रमुखता से पूछा था कि उज्जैन की स्थिति गंभीर पर गंभीर होती जा रही है एवं शहर के बीचों-बीच प्रमुख आटा चक्की के व्यक्ति की मौत करोना संक्रमण से मौत हो गई है उनसे कई लोग जुड़े हैं एवं टावर में भी कई लोग रहते हैं इस पर विशेष ध्यान देना होगा एवं उज्जैन के प्रमुख बाजारों को खोलने से पहले विशेष अभियान चलाते हुए संपूर्ण व्यापारी एवं लोगों को अच्छे से समझाना होगा लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया और अनेक घटनाएं पूरे शहर में दिन प्रतिदिन सामने आ रही हैं


 


शहर में जांच अच्छी तरह से नहीं हो रही है विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बात और पता चली है उसमें बताया गया है यदि अच्छे से जांच होती है तो 10000 लोगों की जांच मैं से सैकड़ों लोग पॉजिटिव आएंगे


 


Right-to-left का भी ध्यान नहीं और ना ही बाजार में डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है और तो और लोग फालतू में बाजारों में घूम रहे हैं बाजारों में भीड़ बहुत ज्यादा लगी हुई है समझें अपने कर्तव्य नहीं तो होगा आपको और शहर को नुकसान


 


सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, सुनील जैन ट्रांसपोर्ट, धर्मेंद्र सेठी ,प्रसन्न बीलाला, सचिन कासलीवाल शहर के संजय जैन मोटर ,अभय जैन भैया, राहुल कटारिया ,राहुल सोगानी ,पवन बोहरा ,विनोद जैन v d मार्केट, अरुण जैन दलाल, संजय कासलीवाल, सुरेश मोड़, मनोज कोचर ,ज्ञानचंद धाकड़ ,अनिल जैन कालूखेड़ा, लाला भंडारी, संदेश पारस जैन आदि कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की


 


*उज्जैन के सकल जैन समाज के लिए बेहद दुःखद खबर...।*


 


सुनकर पूरा समाज 


स्तब्ध रह गया...।


 


समाज के हर कार्य मे अग्रणी गिरिया परिवार पर आज जो वज्रपात हुआ है, वह असहनीय है।


➖➖


सदैव खुशमिजाजी के साथ


मिलने वाले, सरल स्वभावी *आदरणीय श्री कपिलजी गिरिया* का यू एकाएक चले जाना...किसी को समझ नही आ रहा...यह सब, कैसे हो गया।


 


कपिल भैया का हँसता-मुस्कराता चेहरा कभी नही भूलाया जा सकता है...।


 


यह अत्यंत दुःखद घटना है... गिरिया परिवार ही नही, यह सम्पूर्ण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है...।


 


प्रभु उनकी आत्मा को उच्च स्थान प्रदान करे...और गिरिया परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।🙏🙏


 


आज उज्जैन के सितारों पर काली घटा काबिज...


शब्द ही नहीं हमारे नगर को किसकी नजर लगी ऐसे महत्व के लोग नहीं रहेंगे तो क्या होगा 


शब्द नहीं🙏 बहुत ही दुखद घटना प्रभु कपिल जी गिरिया को अपने श्री चरणों में स्थान देवे,परिवार पर हुए इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे🙏🌹🌹ओम शांति🌹🌹